logo

गिरिडीह की बेटी नाजिया ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 670वीं रैंक 

NAZIA.jpeg

गिरिडीह

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में गिरिडीह, भंडारीडीह की रहनेवाली नाजिया परवीन ने कामयाबी हासिल की है। नाजिया की इस कामयाबी से गिरिडीह जिले के साथ झाऱखंड का भी मान बढ़ा है। नाजिया का ऑल इंडिया रैंक 670 है। नाजिया भंडारीडीह निवासी व्यवसायी मो सरफुद्दीन और अख्तरी नाज की पुत्री हैं। नाजिया ने 10वीं तक की पढ़ाई बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह से की है। 

इनको दिया श्रेय 

बता दें कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में नाजिया ने 94% अंक हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक की परीक्षा पास की। इसके बाद वे UPSC की तैयारी में लग गईं। जुझारू औऱ मेहनती प्रवृत्ति की छात्रा नाजिया पहले 3 प्रयासों में असफल रहीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आखिर चौथे प्रयास में उन्होंने अपने सपने को अंजाम तक पहुंचा दिया। नाजिया ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता शिक्षकों को दिया है। 


आदित्य श्रीवास्तव बने हैं टॉपर 

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। आदित्य श्रीवास्तव का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आदित्य ने यूपीएससी की तैयारी करने और इस फील्ड को ज्वॉइन करने के इच्छुक छात्रों से कुछ जरूरी बातें साझा कर रहे हैं। आदित्य का कहा कि अधिकतर इन सर्विसेज को इस तरीके से दिखाया जाता है कि गाड़ी-बंगला और इज्जत मिलेगी तो खुद को अच्छा लगेगा। मैं आपको ये बताने चाहता हूं कि ये सारी चीजें आप 1, 2 महीने या ज्यादा से ज्यादा 100 दिन पर इंजॉय कर पाएंगे। इसके बाद इन चीजों की शौक खत्म हो जाती है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - UPSCResultNAZIA PRAWINGIRIDIH